फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crop burn

11 बीघे गेहूं की फसल आग से तबाह

Sun, 02 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 02 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
 crop burn
क्राइम
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के भीखा गर्ग का पुरा (जाठी) व मढ़ी गांव के बाहर शनिवार दोपहर अचानक गेहूं के खेतों में आग लग गई। लपटों को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर पहुंचे। किसी तरह आग बुझाई गई। आग लगने से करीब 11 बीघा की खड़ी फसल राख हो गई।
विज्ञापन


    भीखा गर्ग का पुरवा निवासी नंदलाल के खेत में शनिवार दोपहर सबसे आग लग गई। खेत से आग की लपटें उठने लगी तो ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीण घरों से बाल्टी-डिब्बें में पानी भरकर खेत पहुंचे। पेड़ों की हरी टहनियों से पीट-पीट कर भी आग बुझाने का प्रयास किया। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते, तब तक तीन बीघे खेत की फसल राख हो चुकी थी। आग की चपेट में आने से नंदलाल का दस विस्वा, गयादीन पाल का सात विस्वा और रामदीन की दो बीघा फसल जली है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर राजस्व कर्मियों ने मौका-मुआयना किया। ग्रामीणों में चर्चा है कि महुआ बीनने वालों ने सुबह सूखी पत्तियां जलाई थीं। इसी में से निकली चिंगारी की से आग लगने की बात कही जा रही है। इसी तरह मढ़ी गांव में रामबाबू, महेंद्र कुमार, राम सिंह, सुघर सिंह, मटरू के खेत में आग लगी। मढ़ी गांव में लगभग आठ बीघे गेहूं की फसल जल गया। मढ़ी गांव में दमकल पहुंच गया था। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed