फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime rape

पड़ोसी युवक ने लूटी विवाहिता की आबरू

Mon, 28 Mar 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime rape
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
घर में अकेली रही सरायअकिल क्षेत्र की विवाहिता के साथ बृहस्पतिवार की रात पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। 4 दिनों तक पीड़िता तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। सोमवार को उसने घटना की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ को जांच करके रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता घर में अकेली रहती है। उसका पति नौकरी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। आरोप है कि उसके अकेले रहने का फायदा उठाते हुए बृहस्पतिवार की शाम गांव का ही एक युवक बहाने से उसके घर आ गया। जब तक वह कुछ समझ पाती, युवक ने उसका मुंह दबा लिया। उसे कमरे में घसीटकर ले जाने के बाद जबरदस्ती की। मनमानी करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता ने सारी कारस्तानी की जानकारी परिवार के अन्य लोगों को दी। दूसरे दिन उसने घटना की तहरीर सरायअकिल थाने में दी। आरोप है कि 4 दिनों तक पुलिसवाले जांच करके रिपोर्ट दर्ज करने का बहाना बनाकर उसे दौड़ाते रहे, लेकिन एफआईआर नहीं लिखी। उधर, थाने जाकर घटना की शिकायत करने से भन्नाया आरोपी युवक और उसके परिवार के लोग भी उसे धमकियां दे रहे हैं। इससे सहमी पीड़िता ने सोमवार को मंझनपुर आकर घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने सरायअकिल एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed