फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime raip case

पड़ोसी ने लूट ली विवाहिता की आबरू

Wed, 11 Oct 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 11 Oct 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime raip case
kaushambi
करारी इलाके में रविवार की शाम पड़ोसी युवक ने विवाहिता की आबरू लूट ली। दरिंदगी के  बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे पति को आपबीती बताते हुए पीड़िता थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार की रात घर पर अकेली थी।

पति रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। आरोप है कि रात वह आंगन में अकेली सो रही थी। दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे पड़ोसी ने उसे सोते समय दबोच लिया। इसके बाद उससे मनमानी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन घर लौटे पति को महिला ने जानकारी दी। मामले की तहरीर इलाकाई पुलिस को दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित पीड़िता मंगलवार को पति के साथ एसपी से मिली और शिकायती पत्र दिया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


युवती से दुराचार की कोशिश
महेवाघाट थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पड़ोसी युवक ने खेत गई युवती के साथ दुराचार का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंची पीड़िता ने पड़ोसी युवक की करतूत परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आरोपी युवक के घर उलहना देने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed