फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

जमाई राजा की पेड़ से लटकती मिली लाश

Mon, 25 Jan 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Mon, 25 Jan 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
कसिया पूरब गांव ससुराल में रहने वाले एक अधेड़ की शनिवार रात मौत हो गई। रविवार सुबह शव गांव के बाहर महुआ के पेड़ से लटकता मिला। महीनेभर पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। चर्चा है कि इसी गम में उसने खुदकुशी की है। एसओ ने बताया कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही सच का पता चलेगा।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के सैयदसरावां गांव का रहने वाला शमसुल (48) पुत्र बच्चू करीब 10 साल से कसिया पूरब गांव अपनी ससुराल में घर बनाकर परिवार पत्नी, बेटी और 3 लड़कों के साथ रहता था। महीनेभर पहले उसकी पत्नी की बीमारी के कारण मौत हो गई। शमसुल के बच्चों के मुताबिक शनिवार रात खाना खाने के बाद बरामदे में सोया था। सुबह गांव के बाहर महुआ के पेड़ से उसकी लाश लटकती मिली।
विज्ञापन


खेतों की ओर जा रहे गांववालों की नजर बाग में फंदे से लटकते शव पर पड़ी, तो ग्रामीण सन्न रह गए। बेटी, बेटों के साथ ससुराल के अन्य लोग भी चीखते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे। मौत की सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों का मानना है कि पत्नी की मौत के बाद से ही वह गुमसुम रहने लगा था। माना जा रहा है कि इसी गम में उसने फंदे से लटककर जान दे दी है। वही कुछ लोग घरेलू कलह से भी खुदकुशी करने की चर्चा करते रहे। एसओ कोखराज विपिन त्रिवेदी ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed