फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

घर के भीतर युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 21 Jan 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Thu, 21 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
crime news
घर के भीतर गोली लगने से बुधवार को दोपहर बम्हरौली गांव के युवक अतुल उर्फ चंचल की मौत हो गई। माना जा रहा है कि गुस्से में आकर युवक ने खुद ही कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की है। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं हैं। घर में कोहराम मचा है। परिजन मामले में कुछ भी बता नहीं पा रहे हैं। मौके पर सीओ सिराथू, एसओ कोखराज ने पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव निवासी विष्णुकांत तिवारी की गांव में स्टेशनरी, मोबाइल रिचार्ज और पान की दुकान है। वह पत्नी गीता देवी और दो बेटों अतुल उर्फ चंचल (23), पंकज कुमार के साथ रहते थे। बुधवार को विष्णुकांत बैंक गए हुए थे। छोटा बेटा पंकज दुकान में था। जबकि पत्नी बाहर बैठी थी। तभी मकान की ऊपरी मंजिल से गोली चलने की आवाज आई। इससे आसपास के लोगों के होश उड़ गए। चीखते-चिल्लाते लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां विष्णुकांत के बड़े बेटे अतुल उर्फ चंचल की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। माना जा रहा है कि उसने तमंचे से खुद ही कनपटी पर गोली दागकर खुदकुशी की है। पास में तमंचा पड़ा था।
विज्ञापन


यह देखते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। युवक के घर के भीतर खुद को गोली से उड़ाने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। खबर लगते ही सीओ सिराथू, एसओ कोखराज भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौका मुआयना के साथ घरवालों से पूछताछ की। जांच के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर परिवार के लोग कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। ग्रामीणों में इसे लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। लोग घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं। मामले में सीओ जनार्दन तिवारी ने बताया कि चंचल की हरकतों को लेकर घरवाले परेशान रहते थे। मंगलवार की रात इसी बात को लेकर उसे पिता ने फटकार लगाई थी। लग रहा है कि इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed