{"_id":"53e7d5368f77a462691c3f8b71e22d18","slug":"crime-news-hindi-news-836","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने सगे भाइयों को पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने सगे भाइयों को पीटकर किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में पानी लगाए जाने को लेकर बृहस्पतिवार की दोपहर पिपरी के मकनपुर गांव में दबंगों ने सगे भाईयों को पीटकर अधमरा कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
पिपरी थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी रामेन्द्र बृहस्पतिवार की दोपहर सरकारी नलकूप से खेत की सिचाई करने के लिए गया था। इसी दौरान पड़ोसी पहुंचा और जबरन पानी अपने खेत में लगा लिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हो गई। थोडी देर बाद पड़ोसी साथियों के साथ पहुंचा और खेत पर मौजूद सगे भाई रामेन्द्र, राजेन्द्र और अमरेन्द्र को पीटकर अधमरा कर दिया।
युवकों को पिटता देख आस-पास खेतों में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने भुक्तभोगी रामेन्द्र की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है।