{"_id":"a676f46995ae9c3a8e59b6231c2866e6","slug":"crime-news-hindi-news-823","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर का ताला तोड़कर हजारों का सामान समेटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 13 Jan 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने मंगलवार की रात रहीमपुर मोलानी गांव के एक घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गांव में ही स्थित अपने दूसरे मकान में सो रहे थे। भुक्तभोगी की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों की खोजबीन में जुटी है।
करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव निवासी प्रभुदीन किसान है। उसका गांव में दो घर है। एक मकान में ताला बंद करके पूरा परिवार दूसरे घर में था। मंगलवार की रात बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर वहां से 4 हजार रुपये, पावभर चांदी के गहने, 4 बोरा गेंहू, 50 किलोग्राम चावल के अलावा पीतल, तांबे के पुराने बर्तन आदि हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग इस मकान में आए, तो ताला टूटा और सारा कीमती सामान, खाद्यान्न आदि गायब देख उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर पुलिस आई। मौका मुआयना करने के बाद भुक्तभोगी से तहरीर लेकर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। वहीं गांव में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है। गांववालों का कहना है कि आए दिन किसी न किसी गांव में चोरी की वारदात होती रहती है। पुलिस सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने तक सिमटी है। चोरों की धरपकड़ और घटनाओं का खुलासा नहीं होने से घटनाओं पर विराम नहीं लग पा रहा है।