{"_id":"cea60a1a538abbf8d12b0e726a7c7b1d","slug":"crime-news-hindi-news-79","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक का था कंटेनर में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चालक का था कंटेनर में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी बस स्टेशन के समीप हाईवे पर बंद कंटेनर के अंदर मिले शव की शिनाख्त हो गई है। वह कंटेनर का चालक था। वह औरैया जिले का निवासी था। पुलिस को फरार खलासी की तलाश है। बता दें कि शुक्रवार रात सैनी पुलिस ने सैनी स्थित बस स्टाप के समीप हाईवे पर कंटेनर के अंदर से एक शव बरामद किया था। मिले मोबाइल फोन से शव की शिनाख्त करने में पुलिस कामयाब हो गई। पुलिस का कहना है कि मारा गया शिवके श चंद्र (40) पुत्र रामस्वरूप नट निवासी सरोय पड़वा थाना अजीजमल जिला औरैया है।
घटना की सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे मृतक के भाई अवनीश कुमार, चाचा-संजीव कुमार और ट्रांसपोर्ट के मैनेजर रानू सिंह ने शव की पहचान की। कंटेनर शुक्रवार को होंडा बाइक लादकर पश्चिम बंगाल जा रहा था। संयोग देखिए कि कंटेनर का फरार हुआ खलासी शुक्रवार को ही गाड़ी पर पहली दफा आया था। पुलिस का सारा ध्यान हादसे के बाद जख्मी हालत में फरार हुए खलासी पर टिक गया है। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि जिस हालत में खलासी फरार हुआ इससे उस पर संदेह गहरा गया है। यदि वह निर्दोष था और उसके साथ कोई अप्रिय घटना हुई थी तो उसे पुलिस के सामने आना चाहिए था। उसके फरार होने का यही अर्थ है कि घटना का मुख्य सूत्रपात वही है। शव का पीएम कराने के बाद परिजन शव लेकर अपने घर चले गए। एसओ का कहना है कि चालक के सिर पर दस गहरे घाव के निशान हैें। माना जा रहा है कि किसी वजनदार चीज से सिर पर हमला किया गया है।