फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दुष्कर्म में नाकाम युवक ने विवाहिता को पीटा

Thu, 07 Jan 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 07 Jan 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime news
चरवा इलाके की एक विवाहिता के साथ बुधवार को पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर उसने विवाहिता को पीटकर लहूलुहान कर दिया। गांववालों के दौड़ने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बुधवार की शाम घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य फसल की सिंचाई करने के लिए गए थे। इसी बीच शाम करीब 5 बजे गांव का एक युवक उसके घर आ गया। आरोप है कि घर में विवाहिता को अकेली देख युवक ने उसे दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने की कोशिश करने से बौखलाए युवक ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई कर दी। उधर, चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। ग्रामीणों को आता देख युवक धमकियां देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


दूसरी तरफ गांववाले जब विवाहिता के घर पहुंचे, तो उसकी हालत देख सन्न रह गए। सूचना पर परिवार के लोग भागकर आए। पड़ोसी युवक की कारस्तानी सुनकर घरवालों का होश उड़ गए। विवाहिता को लेकर परिजन सीधे चरवा थाने गए और घटना की नामजद तहरीर थाने में दी। विवाहिता के पति की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर मामला पुरानी रंजिश में मारपीट का लग रहा है। घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शाम हुई घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed