फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

पशु तस्कर सलीम गिरफ्तार, भेजा गया वाराणसी जेल

Mon, 30 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 30 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
crime news
सैनी क्षेत्र के अजुहा कस्बे के कुख्यात पशु तस्कर मोहम्मद सलीम को सोमवार रात पुलिस ने धर दबोचा। उसके खिलाफ वाराणसी में पशुक्रूरता का केस दर्ज था। ऐसे में गिरफ्तार करने के बाद कौशाम्बी पुलिस ने उसे वाराणसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा निवासी मोहम्मद सलीम बरसों से पशु तस्करी के काले कारोबार से जुड़ा है।

इस कुख्यात पशु तस्कर के खिलाफ वर्ष 2013 में वाराणसी में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मगर वह फरार था। वहां की अदालत ने महीने भर पहले अभियुक्त सलीम के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। तभी से कौशाम्बी पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार रात अजुहा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता को मुखबिर से सूचना लगी कि कुख्यात पशु तस्कर अजुहा में ही मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने अजुहा में नाकाबंदी कर उसे गिरफ्तार करने के लिए अपना जाल बिछा दिया। देर रात पुलिस ने उसे भोला चौराहे के समीप से धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर कौशाम्बी पुलिस ने उसे ले जाकर वाराणसी जेल में दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed