{"_id":"6b2a2f518ff7dd4f44171158a12efd5a","slug":"crime-news-hindi-news-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाड़ी देश में नौकरी के नाम पर 16 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाड़ी देश में नौकरी के नाम पर 16 लाख ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। खाड़ी देश में नौकरी और वीजा दिलाने के नाम पर एक ठग ने सिराथू के 14 लोगों से 16 लाख रुपये ऐंठ लिया है। चार साल से वह वीजा के नाम पर इन लोगों को दिलासा देता रहा। अब पैसे मांगने पर धमकी दी जाती है। उचक्के की ठगी और दादागीरी से आजिज आए भुक्तभोगियों ने सोमवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
सिराथू कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव निवासी शराफत अली पुत्री मोहम्मद अली, अंसार अहमद, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद आरिफ, गुलाम अली, मोहम्मद रईस, मोहम्मद फिरोज, उस्मान अली, धर्मेंद्र सिंह, मोहम्मद मन्नान, मोहम्मद हसन आदि ने बताया कि फैजाबाद का एक युवक सऊदी अरब में रहता है। उसने खुद बताया था कि वह एजेंट का काम करता है। साथ ही खाड़ी देश का वीजा बनाकर लोगों को नौकरी दिलाता है।
उसकी बातों में आकर इन 14 लोगों ने भी उससे खाड़ी देश का वीजा दिलाकर नौकरी दिलाने को कहा। युवकों की मानें तो उसने प्रत्येक व्यक्ति से इसके लिए 1.15 लाख रुपये का सौदा किया। आरोप है कि 27 जुलाई 2011 को उसने लखनऊ बुलाकर उनसे पैसा लिया। साथ ही लखनऊ के एक हास्पिटल में उन सभी लोगों का मेडिकल कराया। फिर 15 दिन के भीतर वीजा उपलब्ध कराने की बात कहते हुए सभी को घर वापस कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि तीन साल बीतने के बाद भी अब तक एक भी व्यक्ति को वीजा नहीं उपलब्ध कराया गया है। आरोप है कि पहले तो वह बहानेबाजी करता रहा। पर, अब छह महीने से पैसे मांगने पर धमकी देता है। कथित एजेंट की जालसाजी के शिकार हुए युवकों ने सोमवार की इसकी शिकायत मंझनपुर आकर पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ सैनी को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।