फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

भरवारी में सर्राफा व्यापारी से दो लाख की लूट

Mon, 02 Nov 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 02 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime news
ग्राहक बनकर आए बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े भरवारी बाजार के सर्राफा व्यापारी की दुकान से गहनों से भरा बैग पार कर दिया। खरीददारी के बहाने लुटेरे करीब दो लाख रुपये के गहने समेटकर भाग निकले। बाजार में हुई लूट की इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दुकानदार से बदमाशों का हुलिया आदि लेकर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। साथ ही पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। घटना से कस्बे के सभी व्यापारियों में दहशत और गुस्सा है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी बाजार निवासी राजेंद्र कौशल पुत्र मोतीलाल कौशल सर्राफा व्यापारी है। घर के सामने ही उनकी दुकान है। सोमवार को दिन में करीब 11 बजे वह दुकान में ही बैठे थे। तभी बाइक सवार दो युवक आए। इन युवकों ने उनसे सोने की अंगूठी और टॉप्स दिखाने को कहा। कुछ देर तक दोनों युवक गहनों को देखते रहे। इसके बाद कुछ और गहने दिखाने की बात कही। राजेंद्र जब दूसरी डिजाइन के गहने लेने दुकान के भीतर गए, तभी युवकों ने काउंटर पर रखे करीब दो लाख रुपये के गहनों को समेटा और भाग निकले।
विज्ञापन


युवकाें को गहने लेकर भागते देख दुकानदार चिल्लाते हुए उनके पीछे भागा। चीख-पुकार पर आसपास के अन्य दुकानदारों ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दिनदहाड़े बाजार में गहनों की हुई लूट से सनसनी फैल गई। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद दुकानदार से पूछताछ की। हुलिया आदि जानने के बाद पुलिस भी लुटेरों की धरपकड़ में जुटी लेकिन नाकाम रही। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर, भरी बाजार सर्राफ की दुकान से हुई लूटपाट की घटना से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed