{"_id":"6afa01bdf2a84486fa00b525","slug":"four-friends-heading-out-to-celebrate-a-new-job-die-in-a-road-accident-ballia-news-c-20-1-vns1007-1616640-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नौकरी की खुशी में पार्टी करने निकले चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नौकरी की खुशी में पार्टी करने निकले चार दोस्तों की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
नगरा-बेल्थरारोड मार्ग स्थित निच्छुवाडीह गांव के समीप पेड़ से टकराने के चलते क्षतिग्रस्त कार।सं
ॉनगरा (बलिया)। एक दोस्त को नौकरी मिलने की खुशी में पार्टी मनाने निकले चार जिगरी दोस्तों को क्या पता था कि यह उनका आखिरी सफर साबित होगा। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच शनिवार की रात नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास दो कारों में आगे निकलने की होड़ चार परिवारों की खुशियां निगल गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से टकरा गई।
हादसे में गोलू ठाकुर (21) पुत्र कमलेश ठाकुर, कुणाल पासवान (24) पुत्र रविंद्र पासवान और धनंजय पटेल (26) पुत्र रामप्रकाश, निवासी गौवापार तथा अभिषेक पटेल (27) पुत्र प्रमोद पटेल, निवासी जमुआ की मौत हो गई। छठ की उमंग के बीच दोनों गांवों में मातम पसर गया।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार ने बताया कि जमुआ निवासी अभिषेक पटेल को हाल ही में नौकरी मिली थी। इसी खुशी में दोस्तों ने पार्टी करने की योजना बनाई थी। चारों दोस्त एक कार में सवार थे, जबकि उनके अन्य साथी दूसरी कार से साथ चल रहे थे। सभी नगरा की ओर जा रहे थे। रास्ते में मालीपुर के नौरंगिया चट्टी पर नाश्ता करने के बाद वे आगे बढ़े। इसी दौरान दोनों कारों के बीच तेज रफ्तार में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ लग गई।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब 9:30 बजे नगरा-बेल्थरारोड मार्ग पर निछुआडीह मोड़ के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। एयरबैग खुलने के बावजूद चारों युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। मऊ अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मऊ पुलिस शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
उधर, हादसे की खबर जैसे ही गौवापार और जमुआ पहुंची, दोनों गांवों में चीख-पुकार मच गई। छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिन घरों में पर्व के गीत गूंजने थे, वहां परिजनों का विलाप सुनाई देने लगा।