{"_id":"3c60cfdffff42754c491a078a23603e9","slug":"crime-news-hindi-news-555","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने राजगीर को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने राजगीर को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद से दिहाड़ी करके लौट रहे एक राजगीर को चिल्ला मुजप्पा गांव के समीप बदमाशों ने तमंचा सटाकर लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई भी की। भुक्तभोगी ने एक बदमाश को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला मुजप्पा गांव निवासी कृष्ण प्रसाद पुत्र अमर सिंह राजगीर है। वह इलाहाबाद में काम करता है। सोमवार रात वह इलाहाबाद से मजदूरी लेकर घर लौट रहा था। रात करीब 9 बजे जैसे ही गांव के समीप महुआ की बाग में पहुंचा। पहले से घात लगाए चार युवकों ने उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर इन युवकों ने उससे लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की।
इसके बाद उसकी जेब से तकरीबन 4200 रुपये, मोबाइल आदि छीनकर बदमाश भाग निकले। राजगीर ने इन बदमाशों में एक को पहचानने का दावा किया है। उसने इस बदमाश के घर जाकर उलाहना भी दिया। आरोप है कि उलाहना देने पर युवक और उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की। मंगलवार सुबह भुक्तभोगी ने पिपरी थाने में इस युवक और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।