फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

अगवा किशोरी का सुराग नहीं, 4 पर एफआईआर

Thu, 15 Oct 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 15 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
crime news
सैनी इलाके की एक किशोरी को रविवार को सरेशाम बाइक सवार युवक जबरदस्ती उठा ले गए थे। पांच दिन बाद भी किशोरी का कहीं सुराग नहीं लगा। सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन के लिए भटकने के बाद बुधवार को भुक्तभोगी पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि फौरी तौर पर मामला संदिग्ध नजर आ रहा  है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक  गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम खेत की ओर गई थी।  खेत के समीप ही रास्ते में घात लगाकर बैठे बाइक सवार युवक उसे जबरन उठा ले गए।  उधर, देर शाम तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में निकले। इस दौरान उन्हें बाइक सवार युवकों द्वारा किशोरी को उठा ले जाने की जानकारी हुई। यह सुनते ही परिवार के सभी सदस्यों के होश उड़ गए। परिवार के लोग तीन दिनों तक बेटी की खोजबीन में जुटे रहे। सभी संभावित स्थानों पर जाकर पता लगाया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं हुई। बुधवार को भुक्तभोगी पिता ने घटना की जानकारी सैनी कोतवाली  पुलिस को दी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस पहले तो रिपोर्ट दर्ज करने में ही आनाकानी  करती रही। बाद में उसने एफआईआर दर्ज की है। परिवार के लोगों ने इस मामले में गांव के ही एक युवक और उसके तीन दोस्तों पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। उधर, किशोरी को उठा ले जाने की घटना से परिवार के लोगों का हाल बेहाल है। कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि फौरी तौर पर अपहरण का मामला संदिग्ध लग रहा है। किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर भगा ले  गया है। घटना की जांच की जा रही है। किशोरी की बरामदगी के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed