फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

संदिग्धदशा में जहर खाने से विवाहिता की मौत

Sun, 11 Oct 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 11 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime news
संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से भौंतर गांव की एक विवाहिता की रविवार को मौत हो गई। युवती की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। विवाहिता की मौत पर मायकेवालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति और ससुराल के अन्य तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित टेसाही गांव की सुनीता देवी पुत्री देशराज (24) की शादी 10 मार्च 2015 को भौंतर गांव के राजू पुत्र रामचंद्र से हुई थी। रविवार को युवती की ससुराल में ही संदिग्धपरिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि विवाहिता की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई है। उधर, बेटी की मौत की खबर लगते ही रोते-बिलखते मायकेवाले उसकी ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन


बेटी का शव देखते ही मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। युवती के पिता ने इसकी तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद तहरीर के आधार पर पति समेत 4 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैनी कोतवाली प्रभारी दिनेश यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मायकेवालों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए सुनीता को प्रताड़ित करते रहे हैं। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed