{"_id":"7b6bd39261fe28090566e51ea2c18fc0","slug":"crime-news-hindi-news-455","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी इलाके में ननिहाल में रहने वाली एक किशोरी के साथ बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी ने बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता के मामा की तहरीर पर कौशाम्बी थाने की पुलिस युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति के घर उसकी भांजी भी रहती है। इनकी मानें तो उसकी भांजी बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में शौच के लिए गई थी। उसे अकेली खेत की ओर जाता देख पड़ोसी युवक भी पहुंच गया। युवक उसे पकड़कर अरहर के खेत में ले गया।
तमंचा दिखाकर उसने उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की। इस पर किशोरी शोर मचाने लगी। किशोरी के शोर पर युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद किसी से भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और पड़ोसी युवक की करतूत घरवालों को बताई, तो घरवाले सन्न रह गए। देर रात पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की एफआईआर दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि जांच के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।