{"_id":"47cef57377820eeb8cc9c1607e6cb546","slug":"crime-news-hindi-news-411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने लूटी विवाहिता की अस्मत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने लूटी विवाहिता की अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली इलाके में शनिवार की शाम पड़ोसी युवक ने विवाहिता की अस्मत लूट ली। उस समय पीड़िता खेत से घर लौट रही थी। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। पड़ोसी युवक की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शनिवार की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि लौटते समय पहले से घात लगाकर बैठे गांव का युवक उसे दबोच लिया। जब तक वह शोर मचाने का प्रयास करती मुंह दबाकर युवक बाजरे के खेत में उठा ले गया। जबरदस्ती का विरोध करने पर पिटाई करते हुए मुंह में कपड़ा ठूस कर अस्मत लूट ली। हवस मिटाने के बाद हैवान बना पड़ोसी कहीं भी शिकायत करने या फिर किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।
युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता अस्त-व्यस्त कपड़ों में घर पहुंची और आपबीती परिजनों परिजनों को बताई। विवाहिता की हालत और पड़ोसी युवक का दुस्साहस देख परिजनों के पैर तले से जमीन खिसक गई। देर शाम पीड़िता मंझनपुर कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस युवक के खिलाफ दुरचार और मारपीट का मामला दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक रज्जन लाल त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।