फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

पिपरी में किशोरी का सरेशाम अपहरण

Sun, 20 Sep 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 20 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
crime news
पिपरी इलाके में मंगलवार की शाम बाइक सवार खेत से लौट रही किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू को मामले का खुलासा हुआ। तीन दिनों तक इधर-उधर टरकाने के बाद शुक्रवार  रात पिपरी पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो अपहर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उधर किशोरी को अगवा किए जाने के बाद से पीड़ित परिवार के लोगों का हाल-बेहाल है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार यानी 15 सितंबर की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो व्यक्तियों ने उसे अगवा कर लिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि देर शाम किशोरी के घर नहीं लौटने पर जब खोजबीन शुरू की तो पता चला  गांव का ही एक युवक साथी के साथ मिलकर उसकी बेटी को जबरन उठा ले गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसे डांटकर भगा दिया गया। तीन दिनों तक भुक्तभोगी पिता बेटी की तलाश और न्याय के लिए भटकता रहा। अफसरों के निर्देश पर शुक्रवार को पिपरी पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि फौरीतौर पर अपहरण की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। किशोरी को बहला-फुसलाकर युवक भगा ले गए हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है। उधर किशोरी के अगवा किए जाने के बाद से परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed