फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग ले भागे बदमाश

Thu, 10 Sep 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 10 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
crime news
पिपरी के तिल्हापुरमोड़ बाजार में बृहस्पतिवार की सुबह बाइक सवार बदमाश सर्राफा दुकानदार का गहनों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। बाइक खड़ी करके दुकानदार दुकान का ताला खोल रहा था। दिन दहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ चायल कई थाने की पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में वाहनों की चेकिंग के साथ कांबिंग भी की पर पुलिस को बदमाश मिलना तो दूर उनका सुराग तक नहीं लगा। भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के लोधौर गांव निवासी विनोद कुमार सोनी पुत्र भइया लाल तिल्हापुरमोड़ बाजार में शुभम आभूषण केन्द्र खोल रखा है। सोमवार और बृहस्पतिवार को सप्ताहिक बाजार के दिन ही वह दुकान खोलता है।
विज्ञापन


 बताया कि सुबह वह बाइक से करीब दस बजे दुकान पहुंचा। दुकान के सामने बाइक खड़ी करके वह दुकान का ताला खोलने लगा। इसी दौरान नकाबपोश बाइक सवार बदमाश सोने चांदी के गहने से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। सर्राफा व्यवसायी का शोर सुन आस-पास के अन्य दुकानदार भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग बदमाशों का पीछा करते वह नौ दो ग्यारह हो चुके थे। दिन दहाड़े हुई लूट-पाट से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर दिन दहाड़े तिल्हापुरमोड़ बाजार में सर्राफा व्यवसायी के लुटने की जानकारी मिलते ही सीओ चायल पिपरी और सरायअकिल पुलिस के साथ घटना स्थल पहुंचे। मौजूद लोगों के साथ दुकानदार से घटना के बाबत पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश में वाहनों की चेकिंग और कांबिग भी कराई। पर पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी। दुकानदार की मांनें तो बैग में सौ ग्राम सोने और पांच किलो चांदी के जेवरात के साथ एक हजार रुपये नगदी था। जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये होगी। सीओ चायल आलोक कुमार मिश्र ने बताया कि सर्राफा व्यवसाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में लगाई है। जल्द ही बदमाशों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed