{"_id":"caa57d6f43fd07b46af0f241516036ae","slug":"crime-news-hindi-news-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवाघाट में बदमाशों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेवाघाट में बदमाशों ने की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 04 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा (कौशाम्बी)। चित्रकूट से दर्शन करके लौट रहे कौशाम्बी के एक परिवार से शुक्रवार की रात बदमाशों ने महेवाघाट के समीप लूटपाट की। तमंचा दिखाकर नकाबपोश बदमाशों ने महिलाओं के पहने गहनों के साथ ही पैसे, मोबाइल लूट लिया। लूटने के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले। आरोप है कि लूट के बाद घटना की जानकारी महेवाघाट कोतवाली के साथ पुलिस कंट्रोल रूम को भी दी गई, लेकिन घंटेभर इंतजार के बाद भी पुलिस नहीं आई। उसके बाद भुक्तभोगी परिवार ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी।
कौशाम्बी कोतवाली के बिदांव गांव निवासी छंगू सिंह शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्यों के साथ कार और बाइक से चित्रकूट दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि रात करीब नौ बजे वह लौट रहे थे। जैसे ही सभी लोग महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप पहुंचे। सड़क पर पहले से खड़े 8-10 युवकों ने उन्हें रोक लिया। रुकते ही सभी युवकों ने प्रत्येक सदस्यों पर तमंचा अड़ाकर लूटपाट शुरू कर दी।
छंगू सिंह की मानें तो बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर शैलू सिंह, नीलम, बिट्टी, स्वाति और रानी देवी से मंगलसूत्र, झुमका छीन लिया। इसके अलावा चालक ऋषि से 700 रुपये मोबाइल लूटा। वहीं बाइक से घर लौट रहे मोहित से एटीएम कार्ड, मोबाइल 300 रुपये, आशुतोष के 400 रुपये और मोबाइल लूटा है। लूटने के बाद ये सारे बदमाश असलहा लहराते हुए यमुना कछार की ओर भाग निकले। बदमाशों के भाग जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया। साथ ही घटना की जानकारी महेवा घाट पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके दी। छंगू सिंह का आरोप है कि वे मौके पर ही करीब घंटेभर तक खड़े रहकर पुलिस के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस नहीं आई। इसका भुक्तभोगी परिवार में गुस्सा है।