फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दुराचार के बाद युवती का किया सौदा

Tue, 08 Sep 2015 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 08 Sep 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोखराज इलाके की युवती को अगवा करने के बाद दरिंदों ने दुराचार के बाद उसका सौदा कर दिया। पीड़िता के मां का आरोप है कि छानबीन के बाद शिकायत करने थाने पहुंची तो उसे पुलिस ने डांटकर भगा दिया। सोमवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने इलाहाबाद के दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी पांच जून की दोपहर संदिग्ध दशा में लापता हो गई। बेटी के देर रात घर नहीं लौटने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पीड़िता की मां की मांने तो पड़ोसी के घर आए रिश्तेदार युवक ने पत्नी और साथी के साथ मिल उसकी बेटी को अगवा कर लिया। इसके बाद उसकी आबरू से खेलने के बाद सौदा कर दिया।
विज्ञापन


खोजबीन करते हुए जब वह अपहर्ताओं के घर पहुंची तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर कोखराज थाने पहुंची तो तत्कालीन थानाध्यक्ष ने फटकार लगाते हुए भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस ने दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ बेटी को अगवा कर दुराचार करने और इसके बाद उसे बेंचने की एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ पीके यादव ने बताया कि पुलिस घटना की तफ्तीश के साथ अपर्ह्ताओं की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर बेटी का सौदा किए जाने के बाद से पीड़ित परिवार के होश उड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed