फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

फंदे से लटका मिला युवती का शव

Sat, 04 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sat, 04 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime news
चायल। संदिग्ध परिस्थितियों में शुक्रवार की रात नीमीसाना गांव की विवाहिता नत्थी देवी (26) की मौत हो गई। विवाहिता की मां ने ससुराल के लोगों पर पीट-पीटकर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इल्जाम है कि पीटकर हत्या के बाद घटना को खुदकुशी दर्शाने के लिए शव को फंदे से टांग दिया गया था। उधर, जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव की रहने वाली नत्थी देवी (26) पुत्री भुगुन की शादी तीन साल पहले अलोपीदीन निवासी नीमीसाना (चरवा) के साथ हुई थी। अलोपी मुंबई में कपड़े की सिलाई का काम करता है। शुक्रवार की रात संदिग्ध दशा में नत्थी देवी की मौत हो गई। सुबह उसकी लाश घर में फंदे से लटकती मिली। शव देखते ही घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार पर गांववालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मृतका की मां ननकईया देवी समेत मायके के अन्य सदस्य और पुलिस भी पहुंची। बेटी का शव देखते ही ननकईया देवी ने ससुरालवालों पर पीट-पीटकर हत्या करने और मार डालने के बाद शव को फंदे से टांगने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उसका कहना है कि पति के घर में नहीं रहने पर ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। इसकी उसने कई बार शिकायत भी की थी। इधर, बताया जा रहा है कि शुक्रवार को वह मायके जाना चाहती थी। घर आए पति ने उसे मायके जाने से रोक दिया था। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ चरवा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed