फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

घर में घुस किशोरी से गैगरेप

Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 01 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
crime news
कोखराज इलाके में महीने भर पर पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ गैंगरेप किया। हवस मिटाने के बाद दरिंदें कही भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। युवकों की धमकी से डरी-सहमी किशोरी दो दिन तक खामोश रहने के बाद आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि शिकायत पर कोखराज पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। अफसरों की सख्ती के बाद सोमवार को पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिलते ही दरिंदें घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी तीन जुलाई की शाम घर पर अकेली थी। बताया कि इसी दौरान मोहल्ले के दो युवक बहाने से उसके घर पहुंचे। और दबोच कर कमरे में उठा ले गए। इसके बाद दोनों ने उसकी अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक किसी से कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पड़ोसी युवकों की धमकी से सहमी किशोरी दो दिन तक खामोश रही। इसके बाद आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के पिता का आरोप है कि जब वह दूसरे दिन शिकायत लेकर कोतवाली गया तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़ित परिवार अफसरों की चौखट पर दस्तक देने लगा। अफसरों की सख्ती के बाद सोमवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ प्रदीप यादव ने बताया कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed