{"_id":"159a008a9fcd2b262e1948633f88d754","slug":"crime-news-hindi-news-256","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दबंगों ने कुनबे पर ढाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर दबंगों ने कुनबे पर ढाया कहर
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव में शनिवार रात दबंगों ने पड़ोसी के घर जमकर तांडव किया। तमंचे के बल पर कुनबे के घर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने भाई-बहन की पिटाई भी की। आरोप है कि शिकायत पर कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ही फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। दबंगों और दरोगा की धमकी से सहमा कुनबा सोमवार को मंझनपुर पहुंचा और घटना की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव निवासी देवनाथ पुत्र रामसजीवन ने बताया कि पड़ोसी से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। शनिवार शाम वह घर के सामने बैठा था।
इसी दौरान पड़ोसी लाठी-डंडे और असलहे से लैस होकर पहुंचे और पुरानी बात को लेकर भिड़ गए। तीखी झड़प के दौरान दबंगों ने कनपटी पर तमंचा सटा दिया और घर में घुसकर तोड़-फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने उसके साथ बहन को भी पीट दिया। कुनबे पर हमला देख गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर हमलावर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि शिकायत पर कोतवाली के एक दरोगा ने घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ही फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी। दबंगों और खाकी की धमकी से सहमा कुनबा सोमवार को मंझनपुर पहुंचा और घटना की नामजद शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने पीड़ित परिवार को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।