{"_id":"2e36def1298bef17044b4bae135dee42","slug":"crime-news-hindi-news-255","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरवाहों ने किसानों को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरवाहों ने किसानों को बेरहमी से पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खेत में मवेशी चराने से मना करने पर चरवाहों ने पिपरी थाने के चिल्ला मोंजस्ता गांव के तीन किसानों को बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव किया तब जाकर तीनों की जान बच सकी। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पिपरी थाना क्षेत्र के चिल्ला मोंजस्ता गांव निवासी पुन्ना, फूलचंद्र और राजकुमार का खेत गांव के बाहर है। किसानों का कहना है कि पड़ोसी गांव कटहुला के कुछ चरवाहे आए दिन उनका खेत मवेशियों से चरा देते हैं।
सोमवार की सुबह भी आधा दर्जन की संख्या में आए चरवाहे किसानों के खेत में अपने मवेशी चरा रहे थे। इसका विरोध करने पर चरवाहों ने तीनों किसानों को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह उनकी जांच कराई। हमलावर चरवाहों के चंगुल से छूटने के बाद घायल किसानों ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत पुलिस से की। एसओ विनोद यादव ने बताया कि घायलों की तहरीर पर कटहुला गांव निवासी चरवाह जगन्नाथ पाल, दहाड़ी पाल, पिंटू पाल और लालमन पाल समेत चार नामजद और 11 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।