फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

पिपरी में किशोरी से दुराचार की कोशिश

Thu, 13 Aug 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 13 Aug 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
crime news
पिपरी इलाके में बुधवार की शाम खेत की ओर गई किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुराचार करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। देर शाम पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी बुधवार शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोसी युवक अकेली देख उसे दबोच कर पास की झाड़ी के पीछे उठा ले गया। युवक की हरकत देख जब तक वह शोर मचाती मुंह दबाकर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। दरिंदे के चंगुल में फंसी किशोरी अस्मत बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। किशोरी की चीख सुन आस-पास खेतों में मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े।
विज्ञापन


ग्रामीणों को आते देख युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी रोते हुए घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बेटी के साथ पड़ोसी युवक की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम किशोरी को लेकर थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। उधर पड़ोसी युवक की हरकत से किशोरी डरी-सहमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed