फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

दो पक्षों में चटकीं लाठियां, चार लोग लहूलुहान

Thu, 13 Aug 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 13 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
crime news
नाली पाटने के विरोध में बृहस्पतिवार को पिपरी के कसेंदा गांव में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान दोनों परिवारों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव निवासी नंदलाल और दिलदार तालाब पाटकर काबिज हैं। बताया जा रहा है कि पानी निकासी के लिए बनी नाली को एक पक्ष ने पाट दी थी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को दोनों परिवारों के लोग भिड़ गए। तीखी झड़प के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। मारपीट में नंदलाल, फुर्तीलाल के अलावा दूसरे पक्ष से दिलदार और भोले को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन


 मारपीट देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। लोगों के हस्तक्षेप करने पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी है। एसओ ने बताया कि नाली विवाद में मारपीट हुई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed