{"_id":"2d8e7a0d9541c13cf2643cebbca6f02d","slug":"crime-news-hindi-news-176","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 03 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी इलाके में शनिवार शाम घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर युवक उसे कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दरिंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पड़ोसी की हरकत से पीड़ित परिवार डरा-सहमा है। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी शनिवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेत में धान की रोपाई करने गए थे। उसे अकेली देख पड़ोस में रहना वाला युवक बहाने से घर पहुंचा और उसे दबोचकर कमरे में उठा ले गया। मुंह दबाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
युवक के चंगुल से खुद को छुड़ाते हुए वह चीखने-चिल्लाने लगी। पीड़िता के शोर पर गांववाले दौड़ पड़े। इस पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी किशोरी ने घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की बात सुन परिजनों के होश उड़ गए। देर शाम बेटी को लेकर थाने पहुंची उसकी मां ने घटना की नामजद तहरीर करारी पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ धनंजय वर्मा ने बताया कि किसी बात को लेकर किशोरी के साथ युवक की मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान संभव है कि युवक ने उसके साथ छेड़खानी भी की हो। पुलिस घटना की छानबीन और युवक की तलाश कर रही है।