{"_id":"d950c4cf2c5de39d9b66b592e4d5abe8","slug":"crime-news-hindi-news-138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं गुमटी के विवाद में तो नहीं मारा गया धुन्नू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहीं गुमटी के विवाद में तो नहीं मारा गया धुन्नू
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
पूरबशरीरा गांव के राधेश्याम उर्फ धुन्नू का कत्ल कहीं गुमटी रखने के विवाद में तो नहीं हुआ। बालक की हत्या के बाद शक की सुई भी पड़ोसी पर टिकी है। बता दें कि पूरब शरीरा गांव का रहने वाला राम संवारे मजदूर है। 19 जुलाई की सुबह उसका बेटा धुन्नू लापता हो गया था। मंगलवार को उसका शव गांव के समीप नहर किनारे मिला। चर्चा है कि बालक के लापता होने के दो दिन पहले पड़ोसी से उसका गुमटी रखने को लेकर विवाद हुआ था। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि इसी रंजिश में बालक को मौत के घाट उतारा गया होगा। इस बावत फिलहाल परिजन चुप्पी साधे हैं। बताया जाता है कि जिस पड़ोसी से राम संवारे का झगड़ा हुआ था। वह दो दिन से कहीं गया भी है। उसके गांव में नहीं होने को लेकर लोगों में भी तमाम तरह की चर्चाएं हैं। एसपी एसए पंकज का कहना है कि एक-दो दिन में घटना का खुलासा करके बालक के हत्यारों को जेल भेज दिया जाएगा। वहीं पड़ोसी के घर कौन अपरिचित रुका था। इसे भी लेकर गांव में तमाम तरह की चर्चाएं है। ग्रामीणों की मानें तो 4 दिनों तक वह गांव में ही था। मंगलवार को शव मिलने के बाद ही वह नजर नहीं आया।
विज्ञापन