{"_id":"a7b5c22214833c1c7eaf0f1d55a81e98","slug":"crime-news-hindi-news-1241","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध काटकर एक ही रात पांच घरों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध काटकर एक ही रात पांच घरों में चोरी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेखौफ चोराें ने बृहस्पतिवार की रात सरायअकिल क्षेत्र के सिहोरवा और सड़वा गांव में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान चोरों ने 5 घरों से नगदी, गहने, कपड़े, बर्तन समेत लाखों का सामान पार कर दिया। घरों में हुई चोरी की भनक सुबह लोगों को लगी, तो हड़कंप मच गया। भुक्तभोगियों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है। वहीं एक ही रात 5 घरों में हुई चोरी की घटना से गांव में दहशत है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के सिहोरवा (किशुनपुर अंबारी) गांव निवासी बच्चन अली के घर बृहस्पतिवार की रात दीवार फांदकर चोर घुस गए। कमरे और संदूकों का ताला तोड़कर चोर 26 हजार रुपये के अलावा गहने, बर्तन, कपड़े आदि करीब दो लाख रुपये का सामान ले भागे। घर में चोरी होने की जानकारी सोकर जागने पर सुबह परिजनों को हुई। पड़ोसी के घर चोरी होने की खबर लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसी तरह बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सरायअकिल के सड़वा गांव में भी धावा बोला। इस गांव के सचिन के घर से चोर 3000 रुपये, कपड़े, बर्तन, अमरनाथ के घर से 5000 रुपये, गहने, कपड़े, बर्तन, चंद्रपाल के घर से 2000 रुपये, बर्तन, कपड़े, कंबल, चादर, रामभजन के घर से बर्तन, गहने, कपड़े आदि सामान उठा ले गए। घर में चोरी होने की भनक घरवालों को सुबह जागने पर हुई।
घर में लगी सेंध, कमरे और संदूक, आलमारी के टूटे ताले और सामान गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांववाले जुट गए। सूचना पर इलाकाई पुलिस भी आई। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने भुक्तभोगियों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ पीके यादव ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। वहीं एक ही रात कई घरों में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैली है। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ रिपोर्ट दर्ज करने तक सिमटी है। चोरों की धरपकड़ नहीं किए जाने से ही लगातार घटनाएं हो रही हैं।