{"_id":"532b411088f4ae35a70abbb172fbd24c","slug":"crime-news-hindi-news-1187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाकर राजगीर ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जहरीला पदार्थ खाकर राजगीर ने की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरामुफ्ती के अशरफपुर गांव के रहने वाले राजगीर की सोमवार को संदिग्धदशा में मौत हो गई। दोपहर पत्नी से हुई कहासुनी के बाद उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया था। मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार (28) राजगीर का काम करता था। तीन भाईयों में सबसे छोटा राजेंद्र सोमवार की सुबह मौनी अमावस्या पर्व पर फतेहपुर घाट (पुरामुफ्ती) गंगा स्नान करने के लिए गया था। बताया जाता है कि गंगा नहाकर वह दिन में करीब 11 घर लौटा था। घर आने पर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। लोग बताते हैं कि करीब घंटेभर तक पति-पत्नी ने वाद-विवाद होता रहा। इसके बाद वह उठकर कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टियां होती देख परिवार के लोग घबरा गए।
उसे लेकर पीएचसी चायल ले जाया गया। जहां उसके जहरीला पदार्थ खाने की पुष्टि हुई। अस्पताल में मुआयने पर आए खुद सीएमओ डॉ यूबी सिंह ने उसे देखा और डाक्टर बुलाकर इलाज कराने को कहते, तब तक युवक की सांसें थम गई। मौत से घर में कोहराम मच गया। माना जा रहा है कि पत्नी से हुई कहासुनी के बाद गुस्से में आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है।