{"_id":"be6abd51bce5492eaf0343a7d6ad5d76","slug":"crime-news-hindi-news-1184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पखवारेभर से लापता किशोर, सुराग नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पखवारेभर से लापता किशोर, सुराग नहीं
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरामुफ्ती के तेवारा गांव का 12 वर्षीय छात्र 15 दिनों से लापता है। उसकी खोज में पूरा परिवार भटक रहा है। कहीं सुराग नहीं लगने पर सोमवार को पिता ने घटना की तहरीर थाने में दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके लड़के की खोजबीन शुरू कर दी है। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के तेवारा गांव निवासी अशोक कुमार किसान है। उसका 12 वर्षीय बेटा राममिलन स्थानीय एक स्कूल में 7 वीं क्लास का छात्र है। बताया कि राम मिलन 23 जनवरी को घर से बाजार की ओर गया था, तभी से लापता है। देर शाम तक उसके घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग खोजबीन में जुटे, लेकिन वह नहीं मिला। अचानक लड़के के इस तरह से गायब होने से घर में हड़कंप मच गया। तभी से पूरा परिवार उसकी खोजबीन में जुटा है। पर, लापता हुए किशोर की कोई जानकारी परिजनों को नहीं मिली। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर बाजार से वह कहां और कैसे गायब हो गया। अनहोनी की आशंका से मां-बाप समेत पूरा परिवार सहमा है। सभी संभावित स्थानों पर 15 दिनों तक खोजबीन करने के बाद सोमवार को अशोक ने बेटे के गायब होने की तहरीर पुरामुफ्ती थाने में दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।