{"_id":"b9e40c4d9b5c6f56be2103c43d8b2dfd","slug":"crime-news-hindi-news-1155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी में शनिवार की दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में पिपरी के पेरई गांव निवासी विक्रम उर्फ ननकू, उसकी पत्नी, बहन और भांजी की मौत हो गई। जबकि उसका भांजा बाल-बाल बच गया। सभी लोग एक ही बाइक से फतेहपुर के धाता बहन की ससुराल जा रहे थे, तभी करारी के बट बंधुरी गांव के समीप डीजलभरे टैंकर ने इन्हें रौंद दिया। मार्ग हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत से कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर ईंट-पत्थर रखकर चक्काजाम का भी प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने टैंकर चालक की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया।
पिपरी थाना क्षेत्र के पेरई गांव निवासी विक्रम उर्फ ननकू (28) पुत्र रामचंद्र बिजली मिस्त्री था। शनिवार को वह पत्नी मनीषा देवी (26), बहन अंजली देवी (25), भांजा संदीप (04) और भांजी गुड़िया देवी (02) को बाइक पर बैठाकर बहन की ससुराल बभनपुरवा (धाता) फतेहपुर जा रहा था। दिन में करीब 11.30 बजे जैसी ही उसकी बाइक करारी थाना क्षेत्र के बट बंधुरी गांव के समीप पहुंची। तभी इलाहाबाद की ओर से आए डीजलभरे टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर लगने से सभी लोग बाइक समेत सड़क पर गिर गए। टैंकर इन सभी लोगों को रौंदते हुए निकल गया। टैंकर की चपेट में आने से विक्रम, मनीषा, अंजली और गुड़िया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि छिटककर दूर गिरने से अंजली का बेटा संदीप (04) बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद टैंकर लेकर चालक भाग निकला। उधर, सड़क पर खून से लथपथ लाशें पड़ी देख लोगों की रूह कांप गई।
4 लोगों को कुचलकर टैंकर के भाग निकलने से स्थानीय लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए। ईंट-पत्थर रखकर ग्रामीणों ने करारी-इलाहाबाद मार्ग जाम करने की कोशिश की। लोग सड़क उतरकर जाम और बवाल करते। इससे पहले ही एसडीएम, सीओ के अलावा करारी पुलिस पहुंच गई थी। अफसरों ने टैंकर चालक की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। वहीं सूचना पर रोते-बिलखते परिवार के लोग भी आ गए। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने सभी लाशें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में परिवार के चार-चार लोगों की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।