{"_id":"6f3f68b4ab1c1374d5278569879e4b6a","slug":"crime-news-hindi-news-1143","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपरी क्षेत्र के शेरपुर गांव की एक विवाहिता की बृहस्पतिवार की रात संदिग्धदशा में मौत हो गई। सुबह उसकी लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। मृतका के पिता ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इलाहाबाद के करेंहदा थाना करेली की रहने वाली रूचि देवी (22) पुत्री हीरालाल की शादी दो साल पहले पिपरी के शेरपुर गांव निवासी गिरधारीलाल से हुई थी। बृहस्पतिवार की रात विवाहिता की ससुराल में संदिग्घदशा में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश घर के भीतर फंदे से लटकती मिली। सुबह जब लोगों ने शव देखा, तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार पर गांववाले भी जमा हो गए। सूचना पर मायकेवाले भी पहुंचे। बेटी का शव देखते ही पिता हीरालाल ने दहेज की खातिर मार डालने का आरोप ससुरालवालों पर लगाया।
उसका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसकी बेटी को परेशान करते रहते थे। मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करके शव फंदे से लटका दिया। उसने दहेज हत्या की तहरीर पिपरी थाने में दी। विवाहिता की मौत की खबर पर पहुंची पुलिस ने छानबीन करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ विनोद यादव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश में जो सच्चाई सामने आएगी। आगे वैसी कार्रवाई होगी। वहीं विवाहिता की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।