{"_id":"c1f1ad7883edde1f57ef92767f75f615","slug":"crime-news-hindi-news-1101","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक के उड़े चीथड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक के उड़े चीथड़े
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
चमंधा गांव के समीप मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक के चीथड़े उड़ गए। वह बकरी चराने के लिए गया था। सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
कोखराज थाना क्षेत्र के चमंधा गांव निवासी छेदीलाल (38) पुत्र राम गोपाल किसान था। मंगलवार दोपहर वह बकरियों को चराने के लिए लेकर खेतों की तरफ गया था। बताया जाता है कि उसकी बकरियां रेलवे लाइन के किनारे चर रही थी। वह भी वहीं था। इस दौरान वह बकरियों को हांकने के लिए लाइन पार करके दूसरी तरफ जाने लगा। लोगों का कहना है कि कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए।