फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

सैनी में विवाहिता से गैंगरेप की कोशिश

Sun, 31 Jan 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sun, 31 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
crime news
सैनी इलाके में रविवार की दोपहर दरिंदों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घर वालों को जानकारी देते हुए विवाहिता अजुहा चौकी पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन



सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता रविवार की दोपहर करीब एक बजे खेत पर काम कर रहे पति को खाना देने जा रही थी। सून-सान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवकों ने अकेली देखकर उसे दबोच लिया। उसे अरहर के खेत में घसीट ले गए। उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास करने लगे। पड़ोसी युवकों की हैवानियत देख वह आबरू बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन



 विवाहिता की चीख सुन आस-पास खेतों में काम कर रहे गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। दरिंदे कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी विवाहिता पति और घरवालों को घटना की जानकारी देते हुए अजुहा चौकी पहुंची। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed