फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

बम से उड़ाने की धमकी मामले में छात्र गिरफ्तार

Sun, 31 Jan 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sun, 31 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने 10 वीं क्लास के छात्र को दबोचा है। अलीपुरजीता गांव के रहने वाले छात्र से पूछताछ में पुलिस जुटी है। वहीं पुलिस ने उसे सिम बेचने वाले देवीगंज के एक दुकानदार को भी हिरासत में ले रखा है। पुलिस गंभीरता से यह खंगाल रही है कि छात्र की यह हरकत बचपना थी अथवा उसने यह कारस्तानी किसी के बहकावे में आकर की है। सीओ जर्नादन तिवारी ने बताया कि छात्र की करतूत बेहद संवेदनशील है। सभी पहलुओं की बारीकी से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



बता दें कि शनिवार की सुबह 10.40 बजे किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके सैनी कोतवाली के अलीपुर जीता बाजार में स्थित स्कूल में बम प्लांट करने की सूचना दी। इसे लेकर दिनभर पुलिस बाजार के एक-एक स्कूल की बारीकी से जांच करती रही। हालांकि पुलिस को किसी भी स्कूल से बम अथवा संदिग्ध कोई वस्तु नहीं मिली। मामले में मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने अलीपुर जीता गांव के ही 10 वीं क्लास के छात्र सिद्धनाथ पुत्र ललित तिवारी को दबोचा है। सीओ जर्नादन तिवारी ने बताया कि रातभर छात्र से तमाम तरीके से पूछताछ की गई। छात्र ने अब तक यही बताया कि उसने स्कूल में बम रखे जाने की सूचना सिर्फ मजाक में दी थी।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अफसर अभी छात्र की इन बातों से पूर्णत: संतुष्ट नहीं हैं। अफसरों अभी यह खंगालने में लगे हैं कि कहीं इस छात्र ने किसी के बहकावे में तो आकर फोन करके पुलिस को परेशान तो नहीं किया है। क्योंकि कंट्रोल रूम को फोन करके इस छात्र ने जिस तरह से यह कहा था कि स्कूल में बम प्लांट कर दिया गया है। बच्चों को बचा सकते हो, तो बचा लो। छात्र के सूचना देने के लहजे ने पुलिस को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने इस छात्र को सिम बेचने वाले देवीगंज बाजार के एक दुकानदार को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed