फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

किशोरी से दुष्कर्म का किया प्रयास

Sat, 30 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sat, 30 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
पिपरी इलाके की एक किशोरी के साथ  शुक्रवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी दुकान में बैठी थी। वहां युवक सिगरेट लेने आया था। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर युवक भाग निकला। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का मामला दर्ज करके घटना की छानबीन शुरू कर दी है।


पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने घर में ही किराने की दुकान खोली है। शुक्रवार की शाम करीब 7.30 बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी दुकान में बैठी थी। तभी गांव का ही एक युवक सिगरेट खरीदने के लिए दुकान पर आया। उसने किशोरी को दुकान में अकेली देखा, तो दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पड़ोसी युवक की हरकतें देख किशोरी चीखने-चिल्लाने लगी। चीख-पुकार सुनकर घर के भीतर रहे परिजन और आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन



परिवार के लोगों के दौड़ने पर युवक किशोरी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, परिजनों के आने पर किशोरी ने युवक की सारी कारस्तानी बता दी। घटना सुनकर घर-परिवार के लोग सन्न रह गए। किशोरी के पिता ने पिपरी थाने जाकर घटना की जानकारी दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ विनोद यादव ने बताया कि किशोरी के साथ छेड़खानी होने की घटना सामने आई है। वहीं घटना को लेकर दोनों परिवारों में तनातनी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed