{"_id":"14960ab993a092495460a6e23f398e96","slug":"crime-news-hindi-news-1030","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार की शाम घायल हुए फतेहपुर के अधेड़ की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सैनी के अटसराय मोड़ पर टवेरा की टक्कर लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
फतेहपुर जिले के ईटगांव का रहने वाला प्रकाश चंद्र (48) पुत्र बुद्धू शुक्रवार को रिश्तेदार के घर पथरावां गांव आया था। वहीं से वह पथरावां गांव के रहने वाले भोला और विनोद के साथ एक बाइक से सैनी बाजार गया था। शाम करीब 5 बजे तीनों पथरावां गांव लौट रहे थे। अटसराय तिराहे से जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल गांव जाने के लिए मुड़ी, तभी कानपुर की ओर आई तेज रफ्तार टवेरा ने जोरदार टक्कर मार दी थी।
इस दुर्घटना में बाइक सवार तीनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात इलाज के दौरान प्रकाशचंद्र की मौत हो गई। मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत की खबर लगते ही परिजन रोते-बिलखते पहुंचे। उसके घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।