{"_id":"fc1e3badacfa0e2981a92cdf2a46a0f6","slug":"crime-news-hindi-news-1029","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने बूढ़े बाप को पीटकर किया जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने बूढ़े बाप को पीटकर किया जख्मी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बंटवारे के विवाद में कौशाम्बी के दुल्हनियापुर गांव का एक युवक अपने पिता की जान का दुश्मन बना है। बृहस्पतिवार को कहासुनी के दौरान उसने बूढे़ बाप को पीटकर लहूलुहान कर दिया। थाने में तहरीर देने पर कार्रवाई नहीं की गई। परेशान बुजुर्ग ने शनिवार को इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने थानाध्यक्ष को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव निवासी इक्कन ने बताया कि उसका बेटा गलत संगत में पड़ गया है। वह आए दिन पैतृक जमीन के बंटवारे की बात कहता है। इंकार करने पर वह उसकी जान का दुश्मन बना हुआ है। मारपीट करता है। मार डालने की धमकियां देता रहता है। बृहस्पतिवार को भी वह जमीन बंटवारे की जिद करने लगा। इस दौरान हुई कहासुनी के दौरान उसने उसकी डंडे से बेरहमी से पिटाई की। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़ते, वह उसे पीटकर लहूलुहान कर चुका था। लोगों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।
पिटाई से जख्मी वृद्ध ने नामजद तहरीर थाने में दी। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परेशान वृद्ध ने शनिवार को मंझनपुर आकर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी वीके मिश्रा ने एसओ कौशाम्बी को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।