फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in khokharaaj

कोखराज में विवाहिता से दुराचार

Wed, 23 Nov 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 23 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime in khokharaaj
crime
कोखराज इलाके  में युवक ने पड़ोसन के साथ दुराचार किया। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। घटना के महीने भर बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


     कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 17 अक्तूबर की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक मुंह दबाकर उसे बाजरे के खेत में उठा ले गया और दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद पिटाई कर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोखराज कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed