फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kaushambi

छात्रा को सीटी मारने पर स्कूल से निकाला

Thu, 19 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 19 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। छात्रा को सीटी मारकर छेड़खानी करने वाले छात्र को विद्यालय प्रशासन ने स्कूल से नाम काटकर निकाल दिया। इससे आक्रोशित छात्र के परिजन स्कूल पहुंच गए। शिक्षकों को भला बुरा कहने के साथ उन्हें मारने पीटने पर आमादा हो गए। आसपास के लोगों के जुटने पर हंगामा करने वाले भाग गए। प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ विद्यालय में घुसकर मारपीट और हंगामा करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


करारी इलाके में संचालित एक स्कूल में बुधवार को शिक्षण कार्य के दौरान एक छात्र ने सीटी बजाकर छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा की शिकायत पर शिक्षक ने मामले की जानकारी प्रबंधक और प्रधानाचार्य को दी। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रधानाचार्य ने छात्र का नाम काटकर उसे स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसकी जानकारी जैसे ही छात्र के घरवालों को हुई वह आग बबूला हो गए। वह लोग स्कूल पहुंचकर हंगामा काटने लगे। आरोप है कि छात्र को स्कूल से बाहर किए जाने को लेकर हंगामा काट रहे घरवालों ने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन


अध्यापकों के साथ मारपीट और हाथापाई का भी प्रयास किया। स्कूल में बवाल बढ़ता देख छात्र-छात्राएं सहम गए। आसपास के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों की भीड़ जुटते देख हंगामा करने वाले विद्यालय प्रशासन को धमकी देते हुए चले गए। देर शाम प्रबंधक सरफराज हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर हंगामा काटने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed