{"_id":"669d80df3c79ddcb5fa0981dcc84773f","slug":"crime-hindi-news-558","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम युवक ने विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम युवक ने विवाहिता को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी इलाके मे शुक्रवार की सुबह दुष्कर्म में नाकाम युवक ने पड़ोसन को पीट दिया। विवाहिता को घर में अकेली देख पड़ोसी युवक बहाने से घर पहुंचा था। चीखने चिल्लाने पर आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला। शाम को पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है। एसओ ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
पिपरी इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसका पति रिश्तेदारी गया था। घर में वह अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी युवक बहाने से घर के भीतर घुस आया। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक उसे दबोच कर जबरदस्ती का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख विवाहिता खुद को बचाते हुए चीखने-चिल्लाने लगी। दुष्कर्म में नाकाम युवक विवाहिता के शोर मचाने पर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकला।
घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता कोतवाली पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर पड़ोसी युवक के दुस्साहस से विवाहिता डरी-सहमी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल के साथ आरोपी युवक की तलाश कर रही है।