{"_id":"7f44696dcd9a9f4b115d2c44282d84ab","slug":"crime-hindi-news-557","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के दौरान फटे विवाहिता के कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई के दौरान फटे विवाहिता के कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को लेकर शुक्रवार रात करारी क्षेत्र की एक विवाहिता को पड़ोसी ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान विवाहिता के कपड़े भी फट गए। चीख-पुकार पर गांववालों ने आकर बीच बचाव किया। ग्रामीणों के आने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। विवाहिता का आरोप है कि शिकायत करने जाने पर करारी पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। भुक्तभोगी ने इसकी शिकायत एसपी से की है।
करारी इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका पड़ोसी से पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में शुक्रवार शाम पड़ोसी और उसके परिजनों ने घर में हमला कर दिया। मकान में घुस तोड़फोड़ की। विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। उधर, विवाहिता की चीखें सुनकर उसकी ननद दौड़ी तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया।
मारपीट होती देख गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत करने पर कोतवाली पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख विवाहिता शनिवार को मंझनपुर पहुंची और पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ करारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।