{"_id":"2280eea09039d19630dd126d7812fc8e","slug":"crime-hindi-news-556","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह गुंडई पर उतारू बालू माफिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह गुंडई पर उतारू बालू माफिया
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 26 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशाम्बी के बालू माफिया अब सरेराह गुंडई पर उतारू है। शनिवार को डीएम के घाट मुआवने का कवरेज करने गए दो पत्रकारों पर बालू माफिया और उसके गुर्गों ने दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मोबाइल, कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। हमले में जख्मी दोनों पत्रकारों को सरायअकिल के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने बालू माफिया समीर सिंह और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तारी को दबिश भी दी लेकिन हमलावर फरार थे। उधर, घायल पत्रकार को देखने अस्पताल गए जिलाधिकारी राजमणि यादव ने पुलिस को हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। बता दें कि कौशाम्बी के यमुना घाट रूसहाई में नदी पाटकर रास्ता बनाकर अवैध रूप से बालू खनन और ओवरलोड ढुलाई की शिकायत जिलाधिकारी को मिली थी।
शनिवार को डीएम जमालपुर गांव में आपदा पीड़ितों को राहत राशि बांटने के बाद रूसहाई घाट का मुआयना करने निकल पड़े। डीएम को घाट की जांच को जाने की खबर लगते ही पत्रकार पुष्पेश त्रिपाठी और आलोक मिश्र भी बाइक से कवरेज के लिए रूसहाई घाट पहुंच गए। पुष्पेश ने बताया कि घाट का निरीक्षण करने के बाद डीएम और एसडीएम जैसे ही वहां से निकले। वह भी अपनी बाइक से सरायअकिल लौटने लगा। आरोप है कि जैसे ही वह घाट से बाहर निकलने लगा बालू माफिया समीर सिंह और उसके 5-6 गुर्गों ने उसे रोक लिया। रुकते ही इन लोगों ने घाट की फोटो खींचने, बार-बार खबर छापने पर नाराजगी जताते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
बेरहमी से पिटाई करके दोनों पत्रकारों को हमलावरों ने लहूलुहान कर दिया। उनके मोबाइल और कैमरे भी तोड़ डाले। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलापर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सरायअकिल पुलिस को दी। साथ ही घायल पत्रकारों को सरायअकिल के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। वहीं पत्रकारों पर हमले की खबर लगते ही डीएम, एसडीएम, सीओ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएम ने सीओ, एसओ को रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी का निर्देश दिया है। पुलिस ने घायल की तहरीर पर काजू गांव के रहने वाले बालू माफिया समीर सिंह और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए घाट पर दबिश भी दी लेकिन मौके से सभी हमलावर फरार थे।