{"_id":"afabb9bd2731a515ca64455052a3e18a","slug":"crime-hindi-news-1246","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू-धू कर जला घर, आठ मवेशी जिंदा जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धू-धू कर जला घर, आठ मवेशी जिंदा जले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर कोतवाली के डूंडीबाग गांव में मंगलवार की रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे घर और लाखों रुपये की गृहस्थी का सामान जल गया। लपटों की जद में पशुशाला आने से वहां बंधे आठ जानवरों की जलने से मौत हो गई। धुएं का गुबार और लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर दौड़े गांववालों ने जलते घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर आए दमकलकर्मी और ग्रामीण घंटों आग बुझाने के लिए जूझते रहे। घर में आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी किसी को नहीं है। माना जा रहा है कि चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझाने के कारण यह हादसा हुआ है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के डूंडीबाग निवासी केशव प्रसाद पुत्र छेदी लाल मजदूर है। मेहनत मजदूरी करके वह परिवार की जीविका चलाता है। मंगलवार की रात अचानक उसके घर में आग लग गई। उस समय केशव प्रसाद और उसके परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे अचानक घर में लगी आग की तपिश से नींद टूटी, तो पूरा घर लपटों से घिरा हुआ था। यह देख घरवालों के होश उड़ गए। पूरा परिवार जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगा। धुएं का गुबार, आसमान चूमती लपटें और चीख पुकार से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुनकर गांववाले दौड़े। केशव प्रसाद के पूरे परिवार को जलते घर में फंसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए।
ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह परिवार के एक-एक सदस्य को जलने से बचाते हुए सुरक्षित निकाला। साथ ही घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी घंटों जूझने के बाद आग पर काबू पा सके। हालांकि जब तक लोग आग बुझा पाते। केशव प्रसाद का घर, बर्तन, बिस्तर, कपड़े, खाद्यान्न समेत गृहस्थी का सारा सामान और बगल में स्थित पशुशाला राख हो चुकी थी। पशुशाला में बंधी दो भैंस और 6 बकरियां की जलने से जान चली गई। भुक्तभोगी के मुताबिक आग लगने से करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की सूचना पर बुधवार की सुबह गांव पहुंचे लेखपाल ने जांच पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट एसडीएम सदर को दे दी है। आग लगने की घटना से भुक्तभोगी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।