फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

बारजा गिरा, 12 महिलाओं समेत 14 जख्मी

Sun, 28 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
बरैसा गांव में बारात में द्वारपूजा के समय मकान का बारजा गिर गया। इससे दूल्हा देखने जुटी महिलाओं, बच्चों समेत 14 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां नाई और 4 महिलाओं की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर दिया। बारजे पर एक साथ कई महिलाओं के चढ़ जाने के कारण हादसा माना जा रहा है।


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरैसा गांव निवासी रोशनलाल की बेटी की शनिवार को शादी थी। बारात फतेहपुर से आई थी। रात करीब 9 बजे द्वारपूजा का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा देखने के लिए परिवार, रिश्तेदार और गांव की महिलाएं, बच्चे सभी जुटे थे। इस दौरान दर्जनों महिलाएं और बच्चे मकान के बारजे पर चढ़ गए। भीड़ के कारण पुराने मकान का बारजा अचानक भरभराकर गिर गया। इससे बारजे पर मौजूद और नीचे खड़े लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन


इनमें गीता देवी (35) पत्नी सूरजभान, संध्या देवी (10) पुत्री सूरजभान, देवकी (24) पत्नी प्रभाष कुमार, कल्पना देवी (16) पुत्री राममोहन, अर्चना देवी (14) पुत्री शंकरलाल, पूनम देवी (14) पुत्री अशोक कुमार, रेनू (18) पुत्री बांकेलाल, बिट्टू देवी (20) पुत्री पन्नालाल, खुशी (7) पुत्री संतलाल, बिट्टी देवी (9) पुत्री लल्लू प्रसाद, दीक्षा (12) पुत्री कमलेश कुमार, हनुमान प्रसाद (40) आदि जख्मी हो गए। घटना से बारात में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार के बीच गांववाले सभी घायलों को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां हनुमान प्रसाद, रेनू, बिट्टी, देवकी, गीता देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। इसमें हनुमान प्रसाद की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed