फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

पड़ोसी के घर दबंगों ने मचाया उत्पात

Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
कोखराज ननमई गांव में
विज्ञापन
रंजिश में सोमवार शाम दबंगाें ने पड़ोसी के घर जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ का विरोध करने पर हमलावरों ने दंपति को पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कोखराज थाना क्षेत्र के ननमई गांव निवासी अमर सिंह किसान है। बताया कि पड़ोसी से रंजिश चल रही है। इसी अदावत में सोमवार शाम कहासुनी के बाद पड़ोसी ने साथी के साथ मिलकर धावा बोल दिया। घर में तोड़-फोड़ करने का विरोध करने पर हमलावरों ने अमर सिंह और उसकी पत्नी को पीटकर अधमरा कर दिया। शोर पर परिवार के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed