{"_id":"2220d1906f57fdce1fba894f21ded8ef","slug":"crime-hindi-news-1170","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर परदेशी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर परदेशी को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूना से कमाकर घर लौट रहे इलाहाबाद सुलेम सराय के युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। शनिवार की सुबह युवक पिपरी थाने के रहीमाबाद चौकी समीप सड़क किनारे बेहोश मिला। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर घरवालों को घटना की जानकारी दी।
इलाहाबाद के सुलेमसराय कस्बा निवासी बसंत मिश्र पुत्र कृपाशंकर महाराष्ट्र के शहर पूना की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। घर आने के लिए शुक्रवार की रात वह इलाहाबाद जंक्शन में उतरा। वहां से टेंपो में सवार होकर वह घर के लिए निकला था। शनिवार की सुबह बसंत पिपरी थाने की पुलिस चौकी रहीमाबाद के समीप सड़क किनारे बेहोश पड़ा मिला। सुबह मार्निंगवाक के लिए निकले लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ी, तो गांववाले सन्न रह गए।
सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अचेत पड़े युवक के पास मिली डायरी में लिखे नंबरों पर फोन लगाकर उसकी पहचान कराई। पहचान होने पर घरवालों को घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। माना जा रहा है कि रास्ते में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे लूटा है।